कर्नाटक बंद आज, जानें क्या खुला रहेगा और क्या नहीं
Princy Sharma
22 Mar 2025
KSRTC ड्राइवर पर हमला
22 मार्च 2025 यानी आज कर्नाटक के बेंगलुरु में KSRTC ड्राइवर पर महाराष्ट्र में हुए हमले और वे 'ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस बिल' के विरोध में राज्यव्यापी बंद रहेगा.
कन्नड़ समर्थक
महाराष्ट्र में KSRTC ड्राइवर पर हुए हमले के विरोध में कन्नड़ समर्थक समूहों ने राज्यव्यापी बंद बुलाया है. कई कन्नड़ संगठन इसका समर्थन कर रहे हैं.
क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा?
अगर आज के दिन आप कुछ प्लान कर रहे हैं तो यहां जान लीजिए कि बेंगलुरु में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.
स्कूल और कॉलेज
कई स्कूल और कॉलेज ने सावधानी बरतने के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है.
ट्रांसपोर्ट
BMTC, KSRTC, प्राइवेट टैक्सी और ऑटो सड़कों पर कम दिख सकती हैं.
बाजार और मॉल
चिकपेट, केआर मार्केट और गांधी बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रह सकते हैं. मॉल और थिएटर भी बंद रह सकते हैं.
सरकारी दफ्तर
आज के दिन सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे. मेट्रो हमेशा की तरह चलेगी.
डिलीवरी सेवाएं
पेट्रोल दूध बूथ और सुपरमार्केट खुले रहने की संभावना है. Blinkit, Zepto और Instamart जैसी ऐप-बेस्ड डिलीवरी सेवाएं आज के दिन काम करेगी.
फार्मेसी स्टोर
फार्मेसी सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी. ट्रेन और फ्लाइट्स अपनी टाइम पर रहेंगी.