कौन हैं रान्या राव? DGP की बेटी होने के बाद भी बनी गोल्ड स्मगलर
Babli Rautela
05 Mar 2025
रान्या राव
कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 3 मार्च को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया.
14.8 किलोग्राम सोना बरामद
अधिकारियों ने उनके पास 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसे उन्होंने कपड़ों में छिपाकर लाने की कोशिश की थी.
14 दिन की न्यायिक हिरासत
गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
DGP की सौतेली बेटी
रान्या राव कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी बताई जा रही हैं.
इंजीनियर है एक्ट्रेस
एक्ट्रेस कर्नाटक के चिकमगलूर की रहने वाली हैं और उन्होंने बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है.
कन्नड़ फिल्म से की शुरुआत
उन्होंने 2014 में कन्नड़ फिल्म 'माणिक्य' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में तमिल फिल्म 'वाघा' में भी नजर आईं.
15 दिनों में 4 बार दुबई यात्रा
जांच एजेंसियों को संदेह हुआ कि रान्या ने 15 दिनों में 4 बार दुबई की यात्रा की थी, जिसके बाद उन पर नजर रखी गई.
कर रही थी रिश्तो का इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने रिश्तो का इस्तेमाल कर सीमा शुल्क अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रही थीं.
तस्करी नेटवर्क का हिस्सा
जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं या अकेले काम कर रही थीं.