झारखंड की सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर, गांव-शहर में गिरे ओले
Princy Sharma
22 Mar 2025
झारखंड
शुक्रवार को झारखंड की राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिरे. इटकी, बेड़ो और तुपुदाना इलाके में ओले गिरने से सड़कों पर बर्फ ही बर्फ दिखी.
ओलावृष्टि
तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण फसलों और जनजीवन पर बुरा असर पड़ा. इसके साथ, सड़कों पर दिनभर वाहनों की संख्या कम रही.
तेज हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, रांची में 15 से 20 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चली. बेड़ो में ओलों के आकार काफी बड़े थे.
शनिवार का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को तुपुदाना और इटकी समेत अन्य जगहों पर ओले गिरने की आशंका जताई है.
तापमान
ऐसे में रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है.
अगले 2 दिन का मौसम
रांची मौसम विभाग ने बताया है अगले दो दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.
वज्रपात
कई इलाकों में 50 किमी की स्पीड से हवा चलने के कारण वज्रपात की घटना हो सकती है.
23 मार्च
23 मार्च के बाद झारखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है.