Sureshwar Dham: झारखंड में है देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंगम मंदिर
देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंगम मंदिर
रांची स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर 108 फीट ऊंचे शिवलिंग आकार में बना है, जो इसे देश में दूसरा सबसे ऊंचा है.
शिवलिंग के आकार में बना अनोखा मंदिर
यह पारंपरिक शैली से अलग, शिवलिंग की आकृति में पूर्ण रूप से निर्मित है, जो इसे वास्तुकला की दृष्टि से भी विशिष्ट बनाता है.
10 वर्षों की कठिन साधना से बना मंदिर
मंदिर का निर्माण 2012 में शुरू हुआ और करीब 10 सालों बाद इसका कार्य पूर्ण हुआ.
108 का महत्व और शिव का प्रतीक
108 फीट ऊंचाई को शिव के पवित्र अंक के रूप में देखा गया और उसी पर निर्माण को विराम दिया गया.
पूर्वी भारत का पहला विशाल शिवलिंगम धाम
कर्नाटक के कोलार में भी ऐसा मंदिर है, पर पूर्वी भारत में यह अपनी तरह का पहला और सबसे भव्य है.
सावन में उमड़ती है आस्था की बाढ़
सावन के महीने में यहां झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और नेपाल तक से हजारों भक्त शिवदर्शन को आते हैं.
स्वर्णरेखा नदी से होता है जलाभिषेक
श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर शिवलिंग पर जल अर्पण करते हैं और पुण्य कमाते हैं.
रांची का काशी कहलाने लगा है मंदिर
स्थानीय श्रद्धालु इस धाम को 'रांची का काशी' कहने लगे हैं – आस्था का यह नया तीर्थ बन गया है.
सावन के सोमवार को होता है विशेष आयोजन
हर सोमवार रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है.