ZIM vs IND: IPL में हीरो, डेब्यू में 0, पहले मैच में ही फ्लॉप हुए ये विस्फोटक ओपनर


India Daily Live
06 Jul 2024

भारत बनाम जिम्बाब्वे

    टीम इंडिया इस वक्त जिम्बाब्वे दौर पर है, जहां आज यानी 6 जुलाई को 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा जा रहा है.

पहला मैच

    हरारे स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबजी चुनी है.

116 रन का टारेगट

    पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए हैं. टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 रन क्लाइव मडांडे ने किए.

रवि बिश्नोई

    भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट रवि बिश्नोई ने निकाले. उन्होंने 4 ओवरों में 2 मेडन डाले और महज 13 रन दिए.

अभिषेक शर्मा

    इस मुकालबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं.

खाता नहीं खुला

    बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा का खाता भी नहीं खुला, उन्होंने 3 गेंद डॉट खेलेंगी और चौथी पर अपना विकेट खो दिया.

किसने किया आउट

    बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा को ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट ने अपना शिकार बनाया. शून्य पर आउट होने से अभिषेक बेहद निराश हुए.

आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

    आईपीएल 2024 में अभिषेक शर्मा ने 484 रन बनाकर अपनी टीम SRH को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया था.

43 छक्के, 36 चौके और 484 रन

    अभिषेक ने 16 मैचों में 204 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 36 चौके और 43 छक्के निकले थे.

More Stories