कौन हैं एलावेनिल वलारिवन? Asian Games में जीता सिल्वर


Shanu Sharma
20 Sep 2026

भारत के खाते में दो सिल्वर

    एशियन गेम्स 2026 में भारत अब तक दो पदक जीत चुका है. दोनों सिल्वर मेडल हैं और दोनों में शूटर एलावेनिल वलारिवन की अहम भूमिका रही है.

पहले टीम इवेंट में चमकीं

    एलावेनिल वलारिवन ने सोनम मस्कर और विनोद विदर्सा के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया.

भारतीय टीम के कुल अंक

    टीम इवेंट में चीन ने 1904 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता. वहीं भारतीय टीम को कुल 1898 अंक मिले.

चीन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    चीन ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले इसी स्पर्धा का बेस्ट स्कोर 1902 अंक था, जो चीन ने 2025 में बनाया था. इस बार चीन ने 1904 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता.

व्यक्तिगत मुकाबले में भी मेडल

    टीम स्पर्धा के बाद एलावेनिल ने व्यक्तिगत मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया. 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में उन्होंने 252.4 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

गोल्ड से बेहद कम रहा अंतर

    एलावेनिल के सामने जापान की खिलाड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की. जापानी शूटर ने 253 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल जीत लिया.

क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन

    फाइनल से पहले एलावेनिल ने क्वालिफाइंग राउंड में भी दम दिखाया था. उन्होंने 633 अंक हासिल किए और शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में जगह बनाई.

कहां हुआ जन्म

    एलावेनिल का जन्म 2 अगस्त 1999 को तमिलनाडु के कुड्डालोर में हुआ था. ISSF के रिकॉर्ड के मुताबिक वह 2014 से शूटिंग कर रही हैं.

More Stories