टीम इंडिया में हुए इन बड़े बदलावों से याद किया जाएगा अजीत अगरकर का कार्यकाल


Meenu Singh
16 Sep 2026

जुलाई 2023 में संभाली कमान

    अजीत अगरकर ने 4 जुलाई 2023 को भारतीय पुरुष टीम की चयन समिति के अध्यक्ष का पद संभाला. उस समय भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर में था.

युवाओं पर बढ़ा भरोसा

    अगरकर के दौर में टीम चयन में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके मिले. यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में अवसर मिला.

शुभमन गिल पर लगाया दांव

    टीम इंडिया के भविष्य के नेतृत्व को लेकर शुभमन गिल पर भी चयन समिति ने भरोसा दिखाया. गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई.

रोहित-विराट के बाद बदलाव

    अगरकर के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव सीनियर खिलाड़ियों के दौर के बाद आया. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 T20 World Cup के बाद T20I से संन्यास लिया, जबकि दोनों ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा.

सूर्यकुमार को मिली कप्तानी

    रोहित के T20I से हटने के बाद कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव को चुना गया. हार्दिक पांड्या के अनुभव के बावजूद चयन समिति ने सूर्यकुमार को जिम्मेदारी दी. अगरकर ने बताया था कि हार्दिक की फिटनेस से जुड़े पहलू भी इस फैसले पर असर डालने वाले कारकों में शामिल थे.

श्रेयस और ईशान का मामला

    श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को 2024 में BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था. उस समय घरेलू क्रिकेट में उपलब्ध रहने को लेकर बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए स्पष्ट संदेश दिया था.

बड़े सितारों से आगे टीम कॉम्बिनेशन

    अगरकर के कार्यकाल में चयन के दौरान केवल खिलाड़ी के नाम या पुराने रिकॉर्ड के बजाय टीम की जरूरत और कॉम्बिनेशन पर जोर दिखाई दिया. 2024 T20 वर्ल्ड कप कई चर्चित नामों को जगह नहीं मिली थी. जिसके पीछे का कारण टीम कॉम्बिनेशन था.

3 ICC खिताबों का दौर

    अगरकर के कार्यकाल में भारत ने 3 ICC ट्रॉफी 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इसके अलावा भारत 2023 ODI WC में उपविजेता रहा था.

अक्टूबर में खत्म होगा कार्यकाल

    अगरकर का मौजूदा कार्यकाल अक्टूबर 2026 में समाप्त हो जाएगा. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए होने वाला चयन उनके कार्यकाल के अंतिम टीम सेलेक्शन है.

More Stories