Rohit Sharma की 3 सबसे बड़ी खासियतें, जिन पर फिदा हैं युवराज सिंह
India Daily Live
08 May 2024
टी20 विश्व कप 2024
1 जून 2024 से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होना है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे.
युवराज सिंह
टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर युवराज सिंह ने रोहित शर्मा पर भरोसा जताया और कहा कि उनकी लीडरशिप में टीम कमाल करेगी.
पहली खासियत
युवराज सिंह ने पहली खासियत के बारे में बताया कि रोहित बहुत मजेदार शख्स हैं, हम उसे हमेशा छेड़ते आए हैं, वो दिल का बहुत अच्छा है.
दूसरी खासियत
दूसरी खासियत के बारे में बात करते हुए युवी ने कहा इतनी सफलता मिलने के बाद भी वह बदला नहीं है, यही रोहित शर्मा की खासियत है.
तीसरी खासियत
तीसरी खासियत के बारे में युवी ने बताया कि रोहित हमेशा हंसी मजाक करता रहता है, बेहतरीन कप्तान और मेरे करीबी दोस्तों में से एक.
रोहित असली हकदार
युवराज सिंह ने कहा 'मैं रोहित शर्मा का विश्व कप ट्रॉफी के साथ देखना चाहता हूं, क्योंकि वो उसका हकदार है.'
रोहित समझदार कप्तान
युवराज कहते हैं कि टी20 विश्व कप में हमें अच्छे और समझदार कप्तान की जरूरत है, जो दबाव में अच्छे फैसले ले सके, रोहित ऐसे ही कप्तान हैं.'
विजेता टीम का हिस्सा थे
रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य थे.
टी20 करियर
रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल के 151 T20 मैचों में 3974 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 29 फिफ्टी शामिल हैं.