Year Ender Sports 2024: इस साल नहीं गली इन खिलाड़ियों की दाल, लगा करोड़ों का चूना


Babli Rautela
09 Dec 2024

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन

    IPL 2025 का मेगा ऑक्शन खिलाड़ियों के लिए नए अवसर लेकर आया, लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों को इस बार भारी नुकसान उठाना पड़ा.

हुआ करोड़ों का घाटा

    इस बार कई बड़े खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक कम कीमत पर बिके हैं. जिसकी वजह से उन्हें करोड़ों का घाटा हुआ है.

केएल राहुल को हुआ 3 करोड़ का घाटा

    केएल राहुल को इस बार नई टीम ने सिर्फ 14 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि पिछले सीजन में वह 17 करोड़ रुपये में बिके थे.

ईशान किशन को हुआ 4 करोड़ का नुकसान

    मुंबई इंडियंस के लिए 15.25 करोड़ में खेलने वाले ईशान किशन को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में खरीदा है.

समीर रिजवी को हुआ 7.45 करोड़ का नुकसान

    समीर रिजवी का प्रदर्शन इस बार आईपीएल ऑक्शन में खास नहीं रहा. चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में इन्हें 8.40 करोड़ में खरीदा था वहीं इस बार सिर्फ 95 लाख रुपये में शामिल किया गया.

ग्लेन मैक्सवेल को 6.8 करोड़ का नुकसान

    पिछले सीजन RCB के लिए 11 करोड़ में खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल को इस बार पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा है.

मिचेल मार्श को हुआ 3.1 करोड़ का नुकसान

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए 6.5 करोड़ में खेलने वाले मिचेल मार्श को इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है.

सैम कर्रन को हुआ 16.10 करोड़ का नुकसान

    इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन को इस बार सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि पिछले सीजन वह 18.50 करोड़ में बिके थे.

More Stories