WPL 2024 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वालीं टॉप 5 प्लेयर
India Daily Live
05 Mar 2024
WPL 2024
इन दिनों भारत में महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन चल रहा है. अब तक 11 मैच खेल जा चुके हैं.
सबसे ज्यादा सिक्स
इस सीजन विमेंस क्रिकेटर इस लीग में छक्कों की बारिश कर रही हैं.
भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
छक्के लगाने के मामले में भारतीय महिला क्रिकेटर्स का दबदबा है.
1. शेफाली वर्मा
दिल्ली कैपिटल्स की यह ओपनर अब तक 4 मैचों में 9 छक्के लगा चुकी है. उनके बल्ले से 128 रन निकले हैं.
2. स्मृति मंधाना (RCB)
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने 4 मैचों में 8 सिक्स लगाए हैं. वो इस सीजन 219 रन बना चुकी हैं.
3. किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स)
यूपी की यह विस्फोटक बैटर 5 मैचों में 6 छक्के लगा चुकी है. उनके बल्ले से 5 मैचों में 98 रन निकले हैं.
4. एलिस कैप्सी (दिल्ली कैपिटल्स)
दाएं हाथ की इस आलराउंडर ने 4 मैचों में 5 सिक्स लगाए हैं. उनके बल्ले से 148 रन निकले हैं.
5. यास्तिका भाटिया (मुंबई इंडियंस)
इस बल्लेबाज ने 4 मैचों में 5 छक्के जमाए हैं. वो अब तक 121 रन भी बना चुकी हैं.
17 मार्च को फाइनल
विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 23 फरवरी को हुई थी. इस सीजन के लीग मैच 13 मार्च तक चलेंगे. 17 मार्च को फाइनल होना है.