कौन हैं शिवम दुबे की बीवी अंजुम खान जिनकी एक पोस्ट पर मचा बवाल


India Daily Live
13 Aug 2024

अंजुम खान

    भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वक्त चर्चा में हैं.

पोस्ट पर बवाल

    अंजुम खान ने बीजेपी नेता नाजिया इलाही को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट की है, जिस पर बवाल मचा हुआ है.

नाजिया इलाही

    अंजुम का इल्जाम है कि नाजिया इलाही ने प्रोफेट मोहम्मद के बारे में गलत बयानबाजी की है. इसलिए उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

क्या लिखा पोस्ट में

    अंजुम खान ने पोस्ट में लिखा, 'नबी की शान में गुस्ताखी होने पर आपको गुस्सा नहीं आता तो आपका ईमान मर चुका है और अगर आपके ईमान जिंदा है तो रीपोर्ट करके मेरे साथ लिखिए #ArrestNaziaElahiKhan

खबर लेने का वक्त

    अंजुम ने पोस्ट में लिखा 'सभी साथियों से गुजारिश है अब इस नाजिया खान की खबर लेने का वक्त आ गया है.''मुसलमानों के खिलाफ बोलते-बोलते अब ये हमारे आका के बारे में भी बेहूदा बातें कर रही है.'

नाजिया ने पलटवार किया

    अंजुम खान की पोस्ट पर नाजिया ने पलटवार करते हुए कहा 'मैडम आपने एक हिंदू से शादी की है. इस्लाम के मुताबिक शरिया अब आप इस्लाम का हिस्सा नहीं हैं.'

यूपी से आती हैं अंजुम

    अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन फाइन आर्ट्स में की है.

एक्टिंग-मॉडलिंग

    शिवम दुबे की लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और अब वाइफ अंजुम खान को मॉडलिंग और एक्टिंग पसंद है. वो हिंदी सीरियल में काम कर चुकी हैं और म्यूजिक एल्बम भी बनाया है.

लंबे समय तक डेट

    एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शिवम और अंजुम ने 2021 में एक दूसरे को कबूल किया और दोनों के परिवारों की सहमति पर शादी के बंधन में बंधे.

शादी पर था लोगों को ऐतराज

    शिवम और अंजुम के अलग-अलग धर्म के होने की वजह से लोगों ने उनकी शादी पर एतराज मचाया और दोनों की जमकर आलोचना की थी.

2022 में बेटा हुआ

    शिवम दुबे और अंजुम खान फरवरी 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे. उनके यहां एक बेटे ने जन्म लिया है.

More Stories