101 रन ठोककर छाए कुमार कुशाग्र, जानिए कौन हैं ये युवा स्टार
दलीप ट्रॉफी फाइनल में जड़े 101 रन
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में कुमार कुशाग्र ने अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं. साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने 132 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली.
ठोके 8 चौके, 5 छक्के
कुशाग्र ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
कुमार कुशाग्र कौन हैं?
21 साल के कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर 2004 को झारखंड के बोकारो में हुआ था. वह दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
घरेलू क्रिकेट में इस टीम का हिस्सा
कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी.
IPL 2024 में करोड़ों में लगी बोली
उनकी प्रतिभा पर IPL टीमों की भी नजर रही है. IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने कुशाग्र को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. तीन मैच खेले, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले.
GT ने जताया भरोसा
इसके बाद IPL 2025 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने कुशाग्र को 65 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है.
फर्स्ट क्लास करियर
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुशाग्र ने अब तक 36 मैचों की 56 पारियों में 2291 रन बनाए हैं. उनके नाम 6 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं.
लिस्ट A करियर
लिस्ट A क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है. 39 मैचों की 34 पारियों में उन्होंने 1370 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 10 अर्धशतक लगाए.
T20 करियर
T20 क्रिकेट में कुशाग्र ने 33 मैचों की 31 पारियों में 694 रन बनाए हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में 5 अर्धशतक हैं.