भज्जी का बैग हुआ स्कैन तो मचा बवाल, एयरपोर्ट पर मिली सजा
Gyanendra Sharma
21 Jan 2024
हरभजन सिंह के बैग में क्या था?
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह के बैग को जब चेक किया तो एयरपोर्ट पर हंगाम मच गया.
न्यूजीलैंड के एयरपोर्ट की घटना
भज्जी के बैग में कुछ ऐसा था जिससे न्यूजीलैंड के एयरपोर्ट पर बवाल मच गया.
एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं दिया गया
एक बार गंदे जूतों के चलते हरभजन सिंह को न्यूजीलैंड एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं दिया गया था. यही नहीं उन्हें सजा भी मिली थी.
2002 में न्यूजीलैंड गई थी टीम
दरअसल 2002 में टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड गई थी. टीम में भज्जी भी थे.
बहन की शादी थी
हरभजन की बहन की शादी थी. शादी से पहले वो मैच में व्यस्त थे और दौड़ते हुए 26 नवंबर की रात को विजयवाड़ा से मैच खेलकर जालंधर लौटे.
न्यूजीलैंड के लिए उड़े
सीधी फ्लाइट न होने के कारण उन्हें पहले हैदराबाद, फिर दिल्ली और फिर वहां से जालंधर आना पड़ा. शादी होते ही वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए.
जूते गंदे थे
हरभजन सिंह के बैग को जब स्कैन किया गया, तो हरभजन में बैग में रखे जूते गंदे थे और उनके स्पाइक्स के पास कई तरह की मिट्टी लगी हुई थी.
जूते के कारण काफी विवाद हुआ
विजयवाड़ा मैच की गंदगी उनके जूतों पर ही लगी रह गई थी. गंदे जूते के कारण काफी विवाद बढ़ गया.
हरभजन को सजा मिली
काफी बहस के बाद हरभजन को सजा मिली और सजा के रूप में उन्हें जुर्माना भरना पड़ा.
कृषि मंत्री मामले में कूदे
न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री का मानना है कि जूतों की गंदगी से कई किस्म की बीमारियां आ सकती है. देश में गंदे जूते पहनकर या फिर ले जाने की मनाही है.