Vinesh Phogat कितने करोड़ की मालिक हैं?
India Daily Live
18 Aug 2024
विनेश फोगाट
भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट की वतन वापसी हो गई है. 17 अगस्त को जब वो भारत लौटीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया.
एयरपोर्ट से गांव तक भव्य स्वागत
दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर गांव बलाली तक जगह-जगह विनेश के स्वागत में लोग खड़े रहे और उन पर फूलों की बारिश की.
पेरिस ओलंपिक
दमदार प्रदर्शन करने वालीं विनेश पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल मैच से बाहर हो गई थीं.
100 ग्राम अधिक वजन
विनेश को 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है. जिसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया.
दमदार प्रदर्शन किया था
विनेश ने एक ही दिन में 3 फाइट जीतकर फाइनल का सफर तय किया था. भले ही उन्हें मेडल नहीं मिला, लेकिन भारत लौटने पर उनका चैंपियन की तरह स्वागत हुआ.
कितने करोड़ की मालिक हैं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनेश के पास पास करोड़ों की संपत्ति है. उनकी कुल संपत्ति करीब 36.5 करोड़ रुपये है.
कहां से कमाई होती है
विनेश के लिए कमाई का मुख्य जरिया कुश्ती ही है. इसके अलावा वो एड्स करके भी पैसे कमाती हैं.
रेलवे कर्मचारी हैं
विनेश रेलवे की कर्मचारी हैं, उन्हें युवा मामले व खेल मंत्रालय से हर महीने 50 हजार रुपये की सैलरी मिलती है.
आलीशान घर
विनेश के पास हरियाणा में आलीशान घर है. इसके अलावा, एक मर्सिडीज जीएलई कार है. इसकी कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये है.
टोयोटा की इनोवा कार
विनेश के पास टोयोटा की इनोवा कार भी है, जिसकी कीमत 26 लाख रुपये के आसपास है. उनके चाहने वाले लाखों में हैं.
कौन हैं पति
विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी हैं, जो पहलवान रह चुके हैं. इन दोनों ने साल 2018 में शादी की थी.