UP T20 League 2024: इन 5 गेंदबाजों ने झटके सबसे ज्यादा विकेट


India Daily Live
15 Sep 2024

यूपी टी20 लीग 2024

    यूपी टी20 लीग 2024 का फाइनल 14 सितंबर को हुआ, जिसमें मेरठ मावेरिक्स की टीम चैंपियन बनी है.

फाइनल किसने जीता

    फाइनल मुकाबले में समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर की टीम को मेरठ मावेरिक्स 5 विकेट से मात दी.

टॉप 5 गेंदबाज

    इस सीजन 5 ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपनी बॉलिंग से सभी का दिल जीता. जानिए इनके बारे में...

1. जीशान अंसारी

    मेरठ मावेरिक्स के इस स्पिनर का पूरे सीजन जलवा रहा. उन्होंने 12 मैचों में 24 शिकार किए. 26 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है.

2. विप्रज निगम

    लखनऊ फाल्कन के इस लेग ब्रेक स्पिनर ने कमाल की बॉलिंग का नजारा पेश किया. उन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट लिए. 19 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदशर्न है.

3. सुनील कुमार

    काशी रुद्र के इस बॉलर ने 10 पारियों में 7.92 की इकॉनमी के साथ 16 विकेट हासिल किए हैं. 18 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है

4. यश गर्ग

    मेरठ मावेरिक्स के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 12 मैचों में 17 विकेट निकाले हैं. 14 रन देकर 3 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है.

5. मोहसिन खान

    कानपुर सुपरस्टार्स के लिए 11 मैचों में 15 विकेट निकाले हैं. 20 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा.

More Stories