T20 में सबसे ज्यादा मेडन ओवर किसने डाले? टॉप पांच में 2 भारतीय भी


India Daily Live
22 Jun 2024

टी20 क्रिकेट

    टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जिसमें गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है.

मेडन ओवर

    5 ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में भी गेंदबाजों को बेबस कर दिया और मेडन ओवर डालने के मामले में कमाल किया.

टॉप 5 गेंदबाज

    हम आपके लिए उन 5 गेंदबाजों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर किए हैं.

1. फ्रैंक एनएसबुगा (युगांडा)

    इस गेंदबाज ने 56 इंटरनेशनल टी20 मैचों में सबसे ज्यादा 17 मेडन ओवर डाले, इस दौरान 57 विकेट लिए.

2. जसप्रीत बुमराह (भारत)

    इस गेंदबाज ने 66 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 12 मेडन ओवर फेंके हैं. उनके नाम 82 विकेट हैं.

3. शेम नगोचे (केन्या)

    केन्या के इस गेंदबाज ने टी20 मैचों में 12 मेडन ओवर निकाले हैं, इनके नाम पूरे करियर में 99 भी दर्ज हैं.

4. भुवनेश्वर कुमार (भारत)

    टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज ने 87 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 10 मेडन ओवर डाले हैं. करियर में कुल 90 शिकार किए.

5. गुलाम अहमदी (जर्मनी)

    जर्मनी के गुलाम अहमदी ने अब तक 41 टी20 मैचों में 10 मेडन ओवर डाले हैं. इस दौरान 49 विकेट लिए.

More Stories