T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप 5 कप्तान, किस नंबर पर हैं रोहित?


India Daily Live
06 Jun 2024

टी20 विश्व कप 2024

    अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 चल रहा है. अब तक 10 मैच हो चुके हैं.

भारत बनाम आयरलैंड

    इस सीजन के 8वां मुकाबला भारत और आयरलैंड के बीच हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

रोहित शर्मा

    इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले कप्तान बने हैं.

टॉप 5 कप्तान

    हम आपके लिए उन 5 कप्तानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

1. बाबर आजम (पाकिस्तान)

    बाबर आजम ने पाकिस्तान के बतौर कप्तान 81 मैच खेले, जिनमें से 46 में जीत हासिल की.

2. ब्रायन मसाबा (युगांडा)

    32 साल के ब्रायन मसाबा ने युगांडा के लिए 58 मैचों में कप्तानी, जिनमें से 45 में जीत हासिल की.

3. असगर अफगान (अफगानिस्तान)

    इस स्टार खिलाड़ी ने 52 मैचों में अफगान टीम की कप्तानी की थी, जिनमें से 42 मैच जीते थे.

4. रोहित शर्मा (भारत)

    रोहित शर्मा ने 55 मैचों में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की, जिनमें से 42 में जीत मिली.

5. ओइन मॉर्गन (इंग्लैंड)

    बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए 72 मैचों में कप्तानी की थी, जिनमें से 42 मैच जीते थे.

More Stories