U19 गेंदबाज के 'गजब' प्रदर्शन ने तोड़ा कैगिसो रबाडा का सुपर रिकॉर्ड
Antriksh Singh
09 Feb 2024
टॉम स्ट्राकर
ऑस्ट्रेलिया के युवा मध्यम तेज गेंदबाज टॉम स्ट्राकर ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 सेमीफाइनल में कमाल कर दिया.
पाकिस्तान का पुलिंदा बांधा
इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन मैच नहीं खेले थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 रन देकर 6 विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया की करीबी जीत
इस परफॉरमेंस के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप में एक करीबी मुकाबला जीत लिया.
फाइनल में भारत से मुकाबला
अब अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत के खिलाफ रविवार को होगा.
चार्ली एंडरसन की जगह आए थे टॉम
टॉम स्ट्राइकर ने अपने पहले स्पैल में टॉप ऑर्डर को तोड़ दिया और फिर पुछल्ले बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया.
179 रन पर ढेर पाकिस्तान
पाकिस्तान को 179 रन पर समेट दिया गया. स्ट्रैकर के आंकड़े सेमीफाइनल या फाइनल में एक गेंदबाज के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं.
रबाडा का रिकॉर्ड टूटा
अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने 2014 के सेमीफाइनल में कैगिसो रबाडा के 25 रन पर 6 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
पाकिस्तान ने की थी वापसी
हालांकि पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच में रोमांचक वापसी की. एक समय ऑस्ट्रेलिया को 24 गेंदों में 16 रन चाहिए थे और केवल एक विकेट बचा था.
पांच गेंद शेष रहते मिली जीत
लेकिन राफ मैकमिलन और कैलम विडलर ने पांच गेंद शेष रहते ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की कर दी.