चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर इन दिग्गज क्रिकेटर्स ने किया रिएक्ट
Gyanendra Sharma
24 Aug 2025
पुजारा ने संन्यास लिया
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी टेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास ले लिया है. उन्होंने आज यानी रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है.
बीसीसीआई का पोस्ट
पुजारा के संन्यास पर बीसीसीआई ने पोस्ट कर लिखा, भारतीय क्रिकेट के सबसे दृढ़ और प्रशंसित टेस्ट विशेषज्ञों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है.
गौतम गंभीर
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, ' जब तूफ़ान आया, तब वे डटे रहे, जब उम्मीदें धूमिल हो रही थीं, तब उन्होंने संघर्ष किया. पुज्जी, बधाई हो'.
अनिल कुंबले
भारत के पूर्व कोच और क्रिकेटर अनिल कुंबले ने लिखा, 'शानदार करियर के लिए बधाई. आप इस अद्भुत खेल के एक बेहतरीन दूत रहे हैं. पुजारा क्रिकेट के मैदान पर आपकी सभी उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है.
युवराज सिंह
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने हमेशा देश के लिए अपना तन, मन और आत्मा समर्पित कर दिया. आपके शानदार करियर के लिए ढेरों बधाई पूजी.
सुरेश रैना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा, 'बधाई हो भाई चेतेश्वर पुजारा. शानदार करियर के लिए आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं'.
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई. आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत प्रेरणादायक थी और आपने जो हासिल किया है उस पर आपको गर्व हो सकता है.