T20 World Cup 2204: पूरे सीजन से बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी, किस टीम को लगा झटका?


India Daily Live
15 Jun 2024

टी20 विश्व कप 2024

    अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप 2024 के बीच अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है.

मुजीब उर रहमान

    टीम के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, वे जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर लेते हैं.

अंगुली में चोट

    मुजीब को अंगुली में चोट आयी थी, जो जल्द ठीक होने वाली नहीं है. यही वजह है कि वो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं.

हजरतुल्लाह जजई

    मुजीब की जगह टीम में हजरतुल्लाह जजई की एंट्री हुई है, जो बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज हैं.

मुजीब का करियर

    स्पिनर मुजीब ने अफगानिस्तान के लिए 46 टी20 इंटरनेशनल में 6.35 की इकॉनमी से कुल 59 विकेट चटकाए हैं.

प्लेइंग 11 में जगह मुश्किल

    हजरतुल्लाह जजई की प्लेइंग 11 में जगह बनेगी या नहीं ये बड़ा सवाल है, क्योंकि इब्राहिम जादरान और गुरबाज दोनों बढ़िया खेल रहे हैं.

सुपर 8 में अफगानिस्तान

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने कमाल का खेल दिखाया और तीनों मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री की है.

राशिद खान कप्तान

    इस बार अफगानिस्तान की कमान सीनियर लेग स्पिनर राशिद खान संभाल रहे हैं, जिनके पास टी20 का अच्छा खासा अनुभव भी है.

More Stories