T20 World Cup 2024: युगांडा के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना गए आंद्रे रसेल
India Daily Live
09 Jun 2024
टी20 विश्व कप 2024
इन दिनों टी20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने एक बड़ा करानामा कर दिया है.
आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में 1 हजार रन के साथ 50 विकेट पूरे कर लिए हैं.
ऐसा करने दूसरे खिलाड़ी
रसेल वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन ब्रावो के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जबकि ओवरऑल वे ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी हैं.
11वें खिलाड़ी
रसेल ने टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए 1 हजार रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी बने, उनके पहले 12 प्लेयर ये कमाल कर चुके हैं.
युगांडा के खिलाफ कमाल
आंद्रे रसेल ने टी20 विश्व कप 2024 के 18वें मुकाबले में युगांडा के खिलाफ 17 गेंदों पर 30 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की है.
3 फिफ्टी 23 बार नॉट आउट रहे
रसेल ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 77 मैच खेले, जिनमें 3 फिफ्टी शामिल हैं, वे 23 बार नाबाद लौटे.
52 विकेट
टी20 करियर में गेंदबाजी की बात करें तो रसेल ने 32.62 के औसत से कुल 52 विकेट हासिल किए हैं.
बेस्ट प्रदर्शन
टी20 में आंद्रे रसेल के एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट निकाले थे.