Virat Kohli: जश्न के बाद किस देश के लिए रवाना हुए विराट कोहली?


India Daily Live
05 Jul 2024

विजय परेड

    4 जुलाई को मुंबई में टीम इंडिया की जीत का जश्न मना. ओपन बस में सवार होकर सभी खिलाड़ियों ने विजय परेड निकाली.

खिलाड़ियों का सम्मान

    विजय परेड मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक गई, जहां खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है.

विराट कहां गए?

    बारबाडोस से 16 घंटे का लंबा हवाई सफर, फिर दिल्ली-मुंबई में जश्न के बाद विराट कोहली लंदन के लिए रवाना हो गए हैं.

रात में पकड़ी फ्लाइट

    कोहली ने 4 जुलाई को रात में ही लंदन की फ्लाइट पकड़ी. एयरपोर्ट जाते वक्त विराट का एक वीडियो वायरल हुआ है.

सफेद टी शर्ट में विराट

    विराट कोहली सफेद टी-शर्ट, क्रीम रंग की पैंट और हरे जैकेट में एक काली गाड़ी से निकले और एयरपोर्ट के अंदर चले गए.

17 साल बाद चैंपियन बना भारत

    टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद चैंपियन बनी था. फाइनल में अफ्रीका को 7 रनों से हराया था.

लंदन में परिवार

    विराट का परिवार लंदन में है. टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत के बाद से ही पत्नी अनुष्का, बेटी वामिका और बेटा अकाय उनका इंतजार कर रहे हैं.

76 रनों की मैच विनिंग पारी

    विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के हीरो हैं. उन्होंने 59 गेंदों पर 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी.

6 चौके 2 छक्के

    फाइनल से पहले तक विराट ने सभी मैचों में मिलाकर 75 रन किए थे, लेकिन खिताबी मैच में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए थे.

More Stories