T20 World Cup 2024: बीच सीजन में टीम इंडिया का साथ छोड़ेंगे ये 2 खिलाड़ी, जानें वजह


India Daily Live
14 Jun 2024

T20 विश्व कप 2024

    इन दिनों अमेरिका-वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप का रोमांच है. टीम इंडिया सुपर 8 में पहुंच चुकी है.

2 खिलाड़ियों की छुट्टी

    ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया कि ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद टीम इंडिया से 2 खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है.

आवेश खान और शुभमन

    जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है, वो तेज गेंदबाज आवेश खान और बल्लेबाज शुभमन गिल हैं.

फ्लोरिडिया में पहुंचे

    क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया कि गिल और आवेश टीम के साथ फ्लोरिडिया में पहुंचे हैं.

कनाडा के खिलाफ मैच

    फ्लोरिडा में टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है.

रिंकू-खलील जुड़े रहेंगे

    कनाडा के खिलाफ आवेश-गिल को रिलीज किया जाएगा, जबकि रिंकू सिंह और खलील टीम के साथ जुड़े रहेंगे.

क्या है वजह

    शुभमन गिल और आवेश खान के पास वेस्टइंडीज तक का वीजा नहीं है, इसलिए उन्हें वापस लौटना पड़ सकता है.

ट्रेवल रिजर्व प्लेयर

    रिंकू सिंह, खलील अहमद, शुभमन गिल और आवेश खान बतौर ट्रेवल रिजर्व टीम इंडिया में शामिल हैं.

सुपर 8 की जंग

    टीम इंडिया को सुपर 8 में 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है, यह मैच सेंट लूसिया में खेला जाएगा.

लगातार 3 मैच जीते

    भारत ने शुरुआती तीन मैचों में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को मात दी है.

More Stories