Team India: दिल्ली में लैंडिंग, PM मोदी से मुलाकात, मुंबई में जश्न, क्या-क्या होगा खास?
India Daily Live
03 Jul 2024
टी-20 वर्ल्ड कप 2024
अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद 3 दिन टीम इंडिया भारत लौट रही है.
'चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप (AIC24WC)
टीम को एअर इंडिया की 'चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप (AIC24WC)' चार्टर्ड फ्लाइट से वापस लाया जा रहा है. जिसमें कोचिंग स्टाफ भी है.
दिल्ली में लैंड होगी टीम इंडिया
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया गुरुवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच नई दिल्ली पहुंचे सकती है, जहां जोरदार स्वागत होगा.
वतन वापसी
कप्तान रोहित शर्मा और शिवम दुबे सहित कई खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की है और बताया कि वो वतन वापस लौट रहे हैं.
पीएम मोदी से मुलाकात
4 जुलाई को सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और साथ में ब्रेक फास्ट होगा.
क्यों हुई देर
टीम इंडिया को खिताब जीतने के बाद सोमवार को भारत आने के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते टीम का शेड्यूल बाधित हुआ.
4 जुलाई को मुंबई रवाना होगी टीम
टीम इंडिया 4 जुलाई को ही दिल्ली से सीधा मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां जश्न मनाया जाना है, कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी जानकारी दी है.
मुंबई में जश्न
रोहित शर्मा ने बताया कि मरीन ड्राइव लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड निकाली जाएगी, जश्न के लिए तैयार हो जाओ.
17 साल बाद ट्रॉफी
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने 13 साल से आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया, जबकि पूरे 17 साल बाद इस टूर्नामेंट में दूसरी ट्रॉफी जीती.