T20 WC 2024: कौन सी 2 टीमें खेलेंगी फाइनल? सौरव गांगुली ने बताए नाम
India Daily Live
05 May 2024
टी20 विश्व कप 2024
1 जून 2024 से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 होना है, टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.
कुल 20 टीमें हिस्सा ले रहीं
टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर 2 फाइनलिस्ट टीमें कौन सी हैं.
सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2 फाइनलिस्ट टीमों के नाम बताए हैं, जो खिताबी जंग में आमने-सामने होंगी.
2 बेस्ट टीमें
सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया को सर्वश्रेष्ठ टीम करार दिया है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया
गांगुली को उम्मीद है कि वनडे विश्व कप 2023 की तरह ही भारत और ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2024 में दबदबा बनाए रखेंगी.
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को लेकर सौरव गांगुली ने शानदार करार दिया है.
भारत एक शानदार टीम
'यह एक शानदार टीम है, जिन 15 प्लेयर्स को जगह मिली है वो काफी अच्छे हैं.'
ग्रुप ए में ही टीम इंडिया
टीम इंडिया को अपने ग्रुप स्टेज के मैच अमेरिका में खेलना है. पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है.
टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.
रिजर्व
शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान