T20 WC 2024: मुश्किल में PAK टीम, बाबर आजम ने सुनाई ये बुरी खबर
India Daily Live
05 Jun 2024
टी20 विश्व कप 2024
टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ 6 जून को खेलना है.
पाक को झटका
इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम चोटिल हो गए हैं.
इमाद वसीम चोटिल
कप्तान बाबर आजम ने इमाद वसीम के चोटिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वो पहला मैच नहीं खेल पाएंगे.
बाबर ने सुनाई बुरी खबर
बाबर ने कहा- इमाद को साइड स्ट्रेन की शिकायत है. ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
जल्द जुड़ेंगे
इमाद वसीम पहला मैच भले ही नहीं खेल पाएंगे, लेकिन हमें उम्मीद है कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों के लिए वो उपलब्ध रहेंगे.
कौन हैं इमाद
इमाद वसीम एक स्टार ऑलराउंडर हैं, जो गेंद और बल्ले से कमाल करते हैं. बाएं हाथ का ये स्पिनर स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करता है.
PSL 2024 में छाए थे
ये वही इमाद हैं, जिन्होंने PSL 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था और संन्यास तोड़कर टीम में वापसी की थी.
करियर कैसा रहा?
इमाद वसीम ने पाकिस्तान के लिए अब तक 72 टी20 मैचों में 535 रन बनाए और 70 विकेट भी लिए हैं.
1 जून से हुआ आगाज
1 जून से अमेरिका-वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का 9वां सीजन शुरू हुआ, जिसमें अब तक 7 मैच हो चुके हैं.