कभी Team India की जान थे यह 5 स्टार, इस बार कोई पूछ तक नहीं रहा!


India Daily Live
24 Apr 2024

टी20 विश्व कप 2024

    1 जून 2024 से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 होना है. इसमें अब 36 दिन बचे हैं.

आईपीएल 2024

    आईपीएल 2024 में प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया का ऐलान होना है. 1 मई तक टीम घोषित हो सकती है.

मैच विनर की चर्चा नहीं

    ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जिनके नाम की इन दिनों चर्चा तक नहीं हैं, एक वक्त यह प्लेयर टीम इंडिया के मैच विनर थे.

1. भुवनेश्वर कुमार

    स्विंग मास्टर भुवी 2 साल पहले तक टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज थे. उन्होंने भारत के लिए 87 टी20 मैचों में 90 शिकार किए हैं, लेकिन इस वक्त उनके नाम की चर्चा नहीं है.

2. शिखर धवन

    बाएं हाथ का ये ओपनर टीम इंडिया का मैच विनर रहा है. शिखर ने 68 टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं, लेकिन पिछले तीन 3 साल से वो टीम से बाहर हैं. इस बार उनके नाम की चर्चा नहीं है.

3. मोहित शर्मा

    एमएस धोनी की कप्तानी में इस दिग्गज ने कमाल किया था. 8 टी20 मैचों में 6 शिकार किए. वे डेथ ओवरों के बढ़िया बॉलर हैं, लेकिन विश्व कप 2024 के लिए उनका नाम ठंडे बस्ते में है.

4. ईशान किशन

    इस युवा खिलाड़ी ने 32 टी20 मैचों में 796 रन बनाए हैं. किशन 2023 में आखिरी टी20 मैच खेला था, टी20 विश्व कप में उनके नाम को कोई चर्चा नहीं कर रहा है.

5. आर अश्विन

    अश्विन लंबे वक्त तक टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में मैच विनर रहे, 65 टी20 में उनके नाम 72 शिकार हैं. लेकिन इस विश्व कप 2024 से पहले उनके चयन के बारे में कोई बात नहीं कर रहा.

More Stories