T20 World Cup 2024 में तबाही मचा रहे ये 5 स्टार बल्लेबाज
India Daily Live
14 Jun 2024
टी20 विश्व कप 2024
अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2024 में 5 बैटर धमाल मचा रहे हैं.
टॉप 5 बैटर
हम आपके लिए इस सीजन टॉप 5 रन स्कोरर की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें अफगानिस्तान और अमेरिकी टीम के बल्लेबाजों का जलवा है.
नंबर एक पर कौन
नंबर एक पर रहमानुल्लाह गुरबाज़ हैं, जो इस सीजन बढ़िया फॉर्म में हैं. तीनों मैचों में इस खिलाड़ी का बल्ला चला है.
1. रहमनुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)
दाएं हाथ के इस ओपनिंग विकेटकीपर बल्लेबाज ने 3 मैचों में 55.67 की औसत 167 रन बनाए हैं.
2. आरोन जोन्स (अमेरिका)
दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 3 मैचों में 141 की औसत से 141 रन बनाए हैं.
3. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
बाएं हाथ के इस ओपनर ने अब तक 3 मैचों में 38.33 की औसत से 115 रन किए हैं.
4. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
दाएं हाथ के इस ओपनर ने अब तक 3 मैचों में 38 की औसत से 114 रन किए हैं.
5. एंड्रीस गौस (अमेरिका)
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 3 मैचों में 34 की औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से 102 रन किए हैं.