T20 WC 2024: 11 मैच पूरे, इस अनजान बैटर ने ठोके सबसे ज्यादा रन


India Daily Live
07 Jun 2024

टी20 विश्व कप 2024

    टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहा है. अब तक 11 मैच हो चुके हैं.

एक भी भारतीय नहीं

    11 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में 1 भी भारतीय शामिल नहीं है.

सबसे ज्यादा रन

    11 मैचों के बाद जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वो आरोन जोन्स हैं, जो USA टीम के स्टार बैटर हैं.

आरोन जोन्स

    आरोन जोन्स के बल्ले से 2 मैचों में कुल 130 रन निकले, उनका स्ट्राइक रेट 196.97 का है.

12 छक्के 6 चौके

    दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने दोनों मैचों में कुल 12 छक्के और 6 चौके जमाए हैं.

दूसरे नंबर पर कौन?

    दूसरे नंबर पर अमेरिका के ही एंड्रीस गौस हैं, जिन्होंने अब तक 2 मैचों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए हैं.

तीसरे नंबर पर गुरबाज

    तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के स्टार ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ हैं, जिन्होंने इकलौते मैच में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन बनाए हैं.

चौथे नंबर पर माइकल जोंस

    चौथे नंबर पर स्कॉटलैंड के माइकल जोंस हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 7 चौके और 3 छक्के लगाकर 71 रन बनाए हैं.

पांचवे नंबर पर इब्राहिम

    पांचवे नंबर पर अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान हैं, जिन्होंने एक मैच में 9 चौके और 1 छक्के के साथ 70 रन बनाए हैं.

More Stories