'लुक हो तो ऐसा', SKY ने नए अवतार से फैंस को किया घायल


India Daily Live
09 Aug 2024

सूर्यकुमार यादव

    भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर चर्चा में हैं.

नया लुक

    इस बार सूर्या ने मैदान पर कोई चौका-छक्का नहीं मारा, बल्कि वे इस दफा अपने नए लुक से फैंस को घायल कर गए.

3-0 से सीरीज जिताई

    श्रीलंका दौरे पर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 3-0 से सीरीज जिताने वाले सूर्या ने नया हेयर कट लिया है.

नए लुक से फैंस घायल

    सूर्यकुमार यादव के नए लुक से फैंस घायल हैं, उनकी नई फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है.

स्टाइलिश लुक

    सूर्या नए हेयरकट के साथ एकदम स्टाइलिश लुक में दिखे हैं. उन्होंने काले कलर का चश्मा लगाया हुआ है.

आलिम हाकिम

    सूर्या को नया हेटरकट आलिम हाकिम ने दिया है. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

आलिम हाकिम कौन हैं

    आलिम हाकिम आज बॉलीवुड की दुनिया में सबसे बड़ा नाम हैं, जो एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर्स तक, हर किसी के हेयरड्रेसर हैं.

कहां एक्शन में दिखेंगे सूर्या

    सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वे 15 अगस्त से शुरू होने वाले बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलेंगे. वो इस टूर्नामेंट में 25 अगस्त के बाद उपलब्ध होंगे.

रोहित के बाद बने कप्तान

    सूर्या को रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट से संन्यास के बाद टीम की कप्तानी सौंपी गई है, उन्होंने पहली ही सीरीज में 3-0 से जीत दिलाकर अपने आप को साबित कर दिया.

More Stories