एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल के महारिकॉर्ड, गिनते-गिनते थक जाएंगे


Garima Singh
04 Aug 2025

सबसे ज़्यादा रन का नया रिकॉर्ड

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की अगुवाई की. गिल ने चार शतकों की मदद से 10 पारियों में भारतीय टीम के लिए कुल 754 रन बनाए. वह सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और उन्होंने कई बल्लेबाज़ी और कप्तानी के रिकॉर्ड भी तोड़ डाले.

गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा

    शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में एक टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गावस्कर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे, विश्व क्रिकेट में केवल ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन (810 रन) ही कप्तान के रूप में उनसे आगे हैं.

SENA देशों में पहला एशियाई बल्लेबाज़

    शुभमन गिल SENA देशों में किसी टेस्ट सीरीज़ में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज़ बने. इससे पहले विराट कोहली ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन बनाए थे. गिल ने 754 रनों के साथ कोहली को पीछे छोड़ दिया.

जायसवाल का रिकॉर्ड ध्वस्त

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज़ में किसी एशियाई बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक रन (712) बनाने का यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गिल ने 754 रन बनाकर इस उपलब्धि को अपने नाम किया.

चार शतकों का अनोखा रिकॉर्ड

    शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज़ में चार शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बने. उनसे पहले यह कारनामा केवल डॉन ब्रैडमैन (1947-48 बनाम भारत) और सुनील गावस्कर (1978-79 बनाम वेस्टइंडीज) ने किया था.

पहले एशियाई कप्तान का दोहरा शतक

    शुभमन गिल SENA देशों में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने. उन्होंने एजबेस्टन में 269 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले तिलकरत्ने दिलशान का 193 रन (2011, लॉर्ड्स) सर्वश्रेष्ठ स्कोर था.

दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड रन

    शुभमन गिल ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 430 रन (269+161) बनाए. यह घर से बाहर खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर (426 रन, 1998) को पीछे छोड़ दिया.

कोहली के बेस्ट स्कोर को तोड़ा

    शुभमन गिल ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए. यह भारतीय कप्तान के रूप में टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है, जिसने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

एलन बॉर्डर की बराबरी

    शुभमन गिल किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 150+ रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में 269 और 161 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर ने 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ 150* और 153 रन बनाए थे.

एजबेस्टन में पहली जीत

    शुभमन गिल एजबेस्टन में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बने. उनकी शानदार कप्तानी और बल्लेबाज़ी ने भारत को इस ऐतिहासिक जीत दिलाई.गिल ने इस टेस्ट में 269 और 161 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा.

शुभमन गिल का भविष्य

    शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज़ में अपनी बल्लेबाज़ी और कप्तानी से विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमाई. 754 रन, चार शतक, और कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वे भारतीय क्रिकेट के नए सितारे बन गए हैं.

More Stories