श्रेयस अय्यर का गजब का कारनामा, रोहित-विराट अपने करियर में नहीं कर सके ऐसा
श्रेयस की पारी
श्रेयस अय्यर ने पंजाब के लिए खेलते हुए पहले मैच में 97 रनों की पारी खेली.
पंजाब की जीत
इसी के साथ उन्होंने पंजाब को जीत दिलाई और श्रेयस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी
यहां पर हम उन खिलाड़ियों की बात करेंगे, जो किसी टीम की कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में सबसे बड़ा पारी खेली है.
संजू सैमसन
संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ डेब्यू मैच में 119 रनों की पारी खेली है.
मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल ने पंजाब की कप्तानी करते हुए दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 99 रनों की पारी खेली थी.
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने पंजाब के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए हैं. इसी के साथ वे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं.
श्रेयस अय्यर
दिल्ली के लिए पहली बार कप्तानी करते हुए श्रेयस ने साल 2018 में कोलकाता के खिलाफ नाबाद 93 रनों की पारी खेली थी.