कौन हैं मैथ्यू ब्रीट्जके, ODI डेब्यू मैच में 150 रन ठोककर रचा इतिहास
Gyanendra Sharma
10 Feb 2025
मैथ्यू ब्रीट्ज़के
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने सोमवार को लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही त्रिकोणीय सीरीज में 150 रन की पारी खेली.
डेब्यू मैच
मैथ्यू ब्रीट्जके का ये डेब्यू मैच है और अपने पहले मैच ही उन्होंने इतिहास रच दिया.
11 चौके और पांच छक्के
ब्रीट्ज़के ने 148 गेंदों पर 150 रन बनाए और 11 चौके और पांच छक्के लगाकर यह उपलब्धि हासिल की.
डेसमंड हेन्स का रिकॉर्ड तोड़ा
उन्होंने डेसमंड हेन्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू करते हुए 148 रन बनाए थे.
अंडर 19
ब्रीट्ज़के दक्षिण अफ्रीका की अंडर 19 टीम में खेल चुके हैं. 25 वनडे मैचों में 1,000 से ज़्यादा रन बनाए.
आईपीएल टीम
बल्लेबाज को पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में खरीदा था.
SA20 में प्रदर्शन
SA20 में वे डरबन के सुपर जायंट्स के लिए खेले, लेकिन सात पारियों में 103.53 की स्ट्राइक रेट से केवल 117 रन ही बना पाए.