SA vs IND 2nd Test: केप टाउन में ध्वस्त हुआ 133 साल पुराना ये खास रिकॉर्ड
Bhoopendra Rai
04 Jan 2024
दूसरा टेस्ट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केप टाउन में टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है.
दोनों टीमों की पहली पारी
टीम इंडिया ने पहले अफ्रीका को महज 55 रनों पर समेट दिया. फिर प्रोटियाज टीम ने भारत को 153 रनों पर रोक दिया.
दूसरे दिन का खेल आज से
दूसरी पारी में अफ्रीका 62 रनों पर अपने तीन विकेट खो चुकी है. आज दूसरे दिन का खेल शुरू होगा.
पहले दिन 23 विकेट गिरे
पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कुल 23 विकेट चटकाए. इस प्रदर्शन ने 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया.
133 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
पहले दिन गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर 133 साल पुराना एक अनोखा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है. आगे जानिए उसके बारे में...
सैकड़ों साल बाद हुआ ऐसा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सैकड़ों साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी टेस्ट के पहले ही दिन सबसे ज्यादा 23 विकेट गिरे हैं.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मैच का रिकॉर्ड टूटा
इस मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मैच का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जिसमें 1890 में कुल 22 विकेट गिरे थे.
ये रिकॉर्ड आज तक कायम
इस लिस्ट में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड मैच का रिकॉर्ड है, जिसमें साल 1902 में पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरे थे.
पहले दिन इन गेंदबाजों ने निकाले विकेट
पहले दिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट, मुकेश कुमार ने 2 और बुमराह ने 2 शिकार किए.
अफ्रीकी गेंदबाजों का प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने 3-3 शिकार किए हैं.
भारत के पास 36 रनों की लीड
भारत के लिए दूसरी पारी में मुकेश कुमार 2 और जसप्रीत बुमराह 1 विकेट निकाल चुके हैं. भारत के पास अभी भी 36 रनों की लीड है.