रोहित शर्मा खास कारनामे से एक कदम दूर, कोहली-रूट के क्लब में मार सकते हैं एंट्री
Praveen Kumar Mishra
27 Feb 2025
रोहित का कारनामा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं.
रोहित के पास मौका
रोहित के पास विराट कोहली और जो रूट के खास क्लब में एंट्री मारने का मौका है.
कोहली का रिकॉर्ड
सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में कोहली और रूट ही ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से अधिक शतक लगाए हैं.
तीसरे नंबर पर रोहित
रोहित भी 49 शतक लगा चुके हैं और वे इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं.
रोहित का शतक
रोहित अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगा देते हैं, तो उनके 50 शतक पूरे हो जाएंगे.
रोहित के 50 शतक
इस तरह से वे सक्रिय खिलाड़ियों में 50 शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच
भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है.
2 मार्च को मुकाबला
भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला 2 मार्च को दुबई में खेला जाना है.