IPL 2025: कोहली के साथ किस खास लिस्ट में शामिल हो सकते हैं हिटमैन?
Praveen Kumar Mishra
29 Apr 2025
कोहली की लिस्ट में शामिल
रोहित शर्मा राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा के पास विराट कोहली की लिस्ट में शामिल होने का बेहतरीन मौका है.
दूसरे खिलाड़ी बनेंगे रोहित
रोहित आईपीएल में एक टीम के लिए 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं और वे ऐसा करने वाले कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी बनेंगे.
29 रन दूर
रोहित अगर राजस्थान के खिलाफ 29 रन बना लेते हैं, तो वे मुंबई के लिए 6000 रन पूरे कर लेंगे.
मुंबई के लिए प्रदर्शन
रोहित ने मुंबई के लिए अब तक 230 मैचों में 5971 रन बनाए हैं और 29 रन बनाते ही वे इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे.
कोहली सबसे ऊपर
विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और उन्होंने 262 मैचों में 8648 रन बनाए हैं और वे 2008 से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.
1 मई को होगा मुकाबला
राजस्थान और मुंबई की टीम 1 मई को एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं.