एशिया कप में भुवनेश्वर को पछाड़ राशिद खान ने बनाया कौन-सा वर्ल्ड रिकॉर्ड?
Praveen Kumar Mishra
17 Sep 2025
अफगानिस्तान का मुकाबला
एशिया कप 2025 में मंगलवार को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया.
बांग्लादेश की जीत
इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 8 रनों से जीत हासिल की और सुपर-4 की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा.
राशिद खान के 2 विकेट
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में 4 ओवर में 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए.
राशिद ने तोड़ा रिकॉर्ड
इसी के साथ राशिद ने भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
भुवि के 13 विकेट
भुवि टी20 एशिया कप में 13 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर काबिज थे.
पहले स्थान पर राशिद
अब राशिद के नाम पर टी20 एशिया कप में 10 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है.
हसरंगा भी शामिल
श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम अब तक 12 विकेट दर्ज हैं.