Ranji Trophy में UP के 2 बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, एक साथ ठोके दोहरे शतक
Bhoopendra Rai
04 Feb 2024
रणजी ट्रॉफी 2024
रणजी ट्रॉफी 2024 में अलग-अलग राज्यों के बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं.
यूपी बनाम असम
रणजी ट्रॉफी 2024 में ग्रुब बी के तहत उत्तर प्रदेश और असम के बीच मुकाबला चल रहा है.
यूपी ने बनाए 548 रन
पहली पारी में यूपी की टीम ने 8 विकेट खोकर 548 रन बनाए हैं. जिसमें 2 बैटर्स ने डबल सेंचुरी ठोकी.
आर्यन जुयाल
टीम के लिए 22 साल के विकेटकीपर बैटर आर्यन जुयाल ने 278 गेंदों पर 201 रन बनाए. उनके बैट से 21 चौके और 1 छक्का निकला.
कर्ण शर्मा
दूसरी डबल सेंचुरी दाएं हाथ के बैटिंग आलराउंडर सेंचुरी कर्ण शर्मा ने ठोकी, जिन्होंने चौथे नंबर पर खेलते हुए 310 गेंद पर 208 रन बनाए.
कर्ण शर्मा ने लगाए 22 चौके
कर्ण शर्मा ने अपनी इस पारी में 22 चौके और 3 शानदार सिक्स लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 67 रहा.
यूपी के बैटर्स ने खेले 128.3 ओवर
कर्ण शर्मा और आर्यन जुयाल की बैटिंग की दम पर यूपी की टीम 128.3 ओवरों में 548 रनों तक पहुंच सकी है.
कुल 60 चौके 5 छक्के
यूपी के बल्लेबाजों ने पहली पारी में कुल 60 चौके लगाए और 5 छक्के जड़े, सबसे ज्यादा 25 बाउंड्री कर्ण शर्मा के बल्ले से निकलीं.