'रामभक्त' केशव महाराज ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठता पर दिया क्या संदेश


Antriksh Singh
21 Jan 2024

दिग्गजों का मेला

    क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं.

नामी क्रिकेटर रहेंगे मौजूद

    इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे नामी क्रिकेटर भी मौजूद हैं.

प्राण-प्रतिष्ठा से पहले केशव महाराज ने दिया संदेश

    इस विशेष अवसर के लिए, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के एक दिन पहले भारतीय समुदाय को एक सुंदर संदेश दिया.

शुभकामनाएं दी

    उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के लिए शुभकामनाएं दी.

क्या संदेश दिया

    उन्होंने कहा, सभी को नमस्ते. भारतीय राजदूत और दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं. यह सभी के लिए शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ज्ञान लाए."

राम भक्त महाराज

    डरबन में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर महाराज के लिए भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं.

भगवान को लेकर महाराज के विचार

    उन्होंने भारत के खिलाफ श्रृंखला के दौरान कहा था कि, मेरे लिए, भगवान मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं. धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है.

'राम सिया राम'

    केशव जब बैटिंग के लिए आते हैं तो बैकग्राउंड में 'राम सिया राम' बजता है, जिसे सुनना महाराज को बहुत अच्छा लगता है.

More Stories