वो भारतीय खिलाड़ी, जो 2017 में भी थे चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा
Praveen Kumar Mishra
18 Feb 2025
1. रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा थे.
2. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे और इस बार भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
3. हार्दिक पांड्या
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सूची में शामिल हैं, जो 2017 में भी टीम का हिस्सा थे.
4. रविंद्र जडेजा
दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी इस बार खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
20 फरवरी से आगाज
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी से अपने अभियान की शुरूआत करने वाली है.
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला
भारत 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेलने वाला है.