Paris Paralympics 2024: ये हैं भारत के 5 गोल्ड मेडलिस्ट
India Daily Live
06 Sep 2024
पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024
पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत ने इस बार इतिहास का सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें कुल 84 एथलीट शामिल हैं.
कुल 25 मेडल आए
भारतीय एथलीट्स ने इस बार कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 दिनों में कुल 25 मेडल जीत लिए हैं.
5 गोल्ड भी शामिल
भारत के लिए जो 25 मेडल आए हैं, उनमें 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं. यह सबसे बड़िया प्रदर्शन है.
गोल्ड मेडलिस्ट कौन?
हम आपके लिए उन 5 एथलीट्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने इस बार पैरालंपिक गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है.
1. अवनि लेखरा
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 कैटेगरी में 249.7 के स्कोर के साथ गोल्ड पर कब्जा किया.
2. सुमित अंतिल
इस जैवलिन स्टार ने एफ-64 कैटेगरी में 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड जीता है.
3. नितेश कुमार
इस पैरा बैडमिंटन प्लेयर ने मेंस सिंग्लस बैडमिंटन एसएल3 में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर सोना जीता.
4. हरविंदर सिंह
मेंस रिकर्व आर्चरी के फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को 6-0 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता है.
5. धरमबीर
पुरुषों की क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में 34.92 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है.