NZ vs AFG Test: कीवी टीम का कोच बना ये भारतीय दिग्गज


India Daily Live
06 Sep 2024

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

    न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर आई हुई है.

एकमात्र टेस्ट

    न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से 13 सितंबर तक एकमात्र टेस्ट खेला जाना है.

कोच चुने गए

    इस मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम ने बल्लेबाजी कोच और स्पिन गेंदबाजी कोच चुन लिए हैं.

विक्रम राठौर

    कीवी टीम ने अपना बैटिंग कोच पूर्व भारतीय बैटर विक्रम राठौर को चुना है, जबकि गेंदबाजी कोच श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रहे रंगना हैराथ बने हैं.

भारत के पूर्व बैटिंग कोच

    विक्रम राठौर टी20 विश्व कप 2024 के दौरान टीम इंडिया के बैटिंग कोच थे, जिन्होंने खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी.

विक्रम राठौर का करियर

    विक्रम राठौर ने अपने करियर में भारत के लिए 6 टेस्ट में 131 रन, जबकि 7 वनडे में 193 रन बनाए थे.

रंगना हेराथ का करियर

    रंगना हेराथ ने श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 433 विकेट हासिल किए थे, वो स्टार स्पिनर रहे हैं.

क्या बोले कीवी टीम हेड कोच?

    न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा हम रंगना और विक्रम को अपने टेस्ट ग्रुप में शामिल करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

More Stories