मनु भाकर से पहले किस 'भारतीय' ने जीते थे दो ओलंपिक मेडल?


India Daily Live
30 Jul 2024

मिक्स्ड डबल प्रतिस्पर्धा

    मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड डबल प्रतिस्पर्धा में पदक हासिल किया है.

कांस्य पदक

    इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. पेरिस ओलंपिक में यह भारत का पहला पदक था.

अकेली महिला

    मनु भाकर ने मिक्स्ड डबल प्रतिस्पर्धा में दूसरा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. आजाद भारत की वह अकेली महिला हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते हैं.

ब्रिटिश भारतीय

    हालांकि मनु भाकर के इतिहास रचने से पहले एक ब्रिटिश भारतीय ने एक ही ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीते हैं.

कलकत्ता में जन्म

    ब्रिटिश भारतीय नॉर्मन प्रिचर्ड ने पेरिस ओलंपिक 1900 में दो सिल्वर मेडल जीते थे. प्रिचर्ड का जन्म साल 1875 में कलकत्ता में हुआ था.

1900 पेरिस ओलंपिक

    प्रिचर्ड ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय और एशियाई मूल के एथलीट थे. उन्होंने यह उपलब्धि 1900 पेरिस ओलंपिक में हासिल की थी.

फुटबॉल संघ के फाउंडिंग मेंबर

    प्रिचर्ड ने 1900 पेरिस ओलंपिक में 200 मीटर और 200 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था. वह भारतीय फुटबॉल संघ के फाउंडिंग मेंबर भी थे.

पहला पदक

    यह पहली बार था जब किसी एथलीट ने ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीता था. थानॉर्मन प्रिचर्ड ने दोनों मेडल्स इंडिविजुअल इवेंट्स में जीते थे. उन्होंने भारतीय धरती पर खेले गए फुटबॉल मैच में हैट्रिक लगाई थी.

More Stories