नितेश का IIT कनेक्शन, कौन हैं पैरालिंपिक में गोल्ड जीतने वाले शटलर?


Gyanendra Sharma
02 Sep 2024

पेरिस पैरालिंपिक मेडल की बारिश

    पेरिस पैरालिंपिक में भारत पर मेडल की बारिश हो रही है. बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार दूसरा गोल्ड मेडल जीता.

नितेश कुमार

    हरियाणा के चरखी दादरी के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुष एकल SL3 श्रेणी के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता.

फाइनल में किसे हराया?

    नितेश ने फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 हराया.

ट्रेन दुर्घटना

    नितेश ने 2009 में विशाखापत्तनम में एक ट्रेन दुर्घटना में अपना बायां पैर खो दिया था.

IIT की तैयारी

    जिसके कारण वह कई महीनों तक बिस्तर पर ही रहे. उस दौरान उन्होंने अपना समय IIT की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में लगाया.

आईआईटी मंडी से ग्रेजुएशन

    नितेश ने 2013 में आईआईटी मंडी में दाखिला लिया. कॉलेज में ही बैडमिंटन खेलने लगे.

बैडमिंटन में करियर की शुरुआत

    पैरा-बैडमिंटन में उनका करियर 2016 में शुरू हुआ जब उन्होंने हरियाणा टीम के हिस्से के रूप में पैरा नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया.

अंतरराष्ट्रीय खिताब

    उन्होंने 2017 में आयरिश पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता.

More Stories