चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, तेंदुलकर का नाम भी शामिल


Praveen Kumar Mishra
14 Jan 2025

6. भुवनेश्वर कुमार

    भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार छठे स्थान पर हैं. भुवि ने 10 मैचों में 4.3 की इकोनॉमी के साथ 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

5. ईशांत शर्मा

    भारत के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 5.79 की रही है.

4. हरभजन सिंह

    टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने 13 मैचों में 3.96 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

3. सचिन तेंदुलकर

    भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में चौंकाने वाला है. उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं और उनकी इकोनॉमी 4.73 की रही है.

2. जहीर खान

    पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. जहीर ने 9 मैच खेलते हुए 4.9 प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च करते हुए 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

1. रविंद्र जडेजा

    टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं और इस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.85 रही है.

More Stories