एशिया कप में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे अधिक छक्के?
Praveen Kumar Mishra
06 Sep 2025
एशिया कप की शुरुआत
एशिया कप 2025 की 9 सितंबर से अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच होने वाले मुकाबले से होगी.
सबसे ज्यादा छक्के
ऐसे में इस टूर्नामेंट के शुरु होने से पहले आइए जानते हैं कि आखिर एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं.
रोहित शर्मा
भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 40 छक्के लगाए हैं.
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने एशिया कप के इतिहास में 26 छक्के लगाए हैं.
सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 23 छक्के लगाए हैं.
विराट कोहली
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप के इतिहास में 18 छक्के लगाए हैं और चौथे स्थान पर काबिज हैं.
सुरेश रैना
पूर्व भारतीय बैटर सुरेश रैना ने एशिया कप में खेलते हुए 16 छक्के लगाए हैं.