युवा खिलाड़ियों की एंट्री ने बढ़ाई इन दिग्गजों की टेंशन, जल्द ले सकते हैं संन्यास
सीनियर प्लेयर्स हो रहे इग्नोर
टीम इंडिया फिलहाल ट्रांजिशन के दौरे से गुजर रही है. BCCI युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे है जिस कारण सीनियर प्लेयर्स को इग्नोर किया जा रहा है.
ये प्लेयर्स ले सकते हैं संन्यास
लगातार इग्नोर होने के कारण टीम के कई स्टार खिलाफ टीम क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. जिनमें युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और कई दिग्गजों का नाम शामिल है.
रोहित शर्मा
39 साल को रोहित शर्मा अगले साल ODI World Cup के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.
विराट कोहली
किंग कोहली भी आगामी वनडे विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
रविंद्र जडेजा
जडेजा जनवरी 2026 के बाद से ODI में टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं तो ऐसे में अगर उन्हें ODI World Cup में जगह नहीं मिलती है तो वह भी वनडे से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार
अनुभवी गेंदबाज करीब चार साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं अब उनके वापसी की भी कोई उम्मीद नहीं है.
मोहम्मद शमी
शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला. घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के बावजूद वह टीम से बाहर हैं. ऐसे में वह भी जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं.
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल करीब दो साल से भारतीय टीम से बाहर हैं. सेलेक्टर्स अब युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दे रहे हैं जिस कारण चहल की राष्ट्रीय टीम में वापसी मुश्किल दिखाई दे रही है.
उमेश यादव
उमेश यादव आखिरी बार साल 2023 में टेस्ट फॉर्मेट में खेलते दिखाई दिए थे. इसके अलावा वह IPL ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे.