लक्ष्य सेन को Olympic डेब्यू में मिली जीत, लेकिन मैच क्यों हो गया डिलीट
India Daily Live
29 Jul 2024
लक्षय सेन डेब्यू मैच
भारतीय युवा शटलर लक्षय सेन ने अपना ओलंपिक डेब्यू मैच जीता. लक्ष्य ने पहले ग्रुप स्टेज मैच में कॉर्डन को सीधे गेम में 21-8, 22-20 से हराया.
मैच अमान्य हुआ
लेकिन अब उनकी इस जीत को अमान्य करार दे दिया गया है. यानी के ये मैच डिलीट कर दिया गया.
बैडमिंटन विश्व महासंघ
बैडमिंटन विश्व महासंघ ने रविवार शाम कहा कि केविन कॉर्डन पर लक्ष्य सेन की जीत को अंतिम स्टैंडिंग के लिए विचार से हटा दिया गया है.
क्यों लिया गया ये फैसला
यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि कॉर्डन ने बायीं कोहनी की चोट के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से अपना नाम वापस ले लिया है.
सीधे गेम हराया
लक्ष्य ने पहले ग्रुप स्टेज मैच में कॉर्डन को सीधे सेट में 21-8, 22-20 के स्कोर से हराया था.
ग्रुप-एल के मैच
कॉर्डन के हटने का मतलब है कि इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और बेल्जियम के जूलियन कैराग्गी के खिलाफ ग्रुप एल के उनके शेष मैच नहीं खेले जाएंगे.
क्या कहता है नियम
नियम के अनुसार, यदि बीमारी, चोटिल खिलाड़ी सभी ग्रुप मैच पूरा नहीं खेल पाता है तो उसके सभी मैच के परिणाम हटा दिए जाएंगे.
मैच पूरे न करने के बराबर
मैच के दौरान रिटायर होना सभी ग्रुप मैच पूरे न करने के बराबर माना जाता है.
ग्रुप स्टेज में नहीं मिला लक्ष्य को कोई अंक
इसक मतलब ये है कि लक्ष्य सेन को ग्रुप स्टेज में कोई अंक नहीं मिलेंगे. लक्ष्य को ग्रुप एल में रखा गया है.