KKR ने रचा इतिहास, चेन्नई-मुंबई भी नहीं कर सकी ऐसा कारनामा


Praveen Kumar Mishra
04 Apr 2025

KKR ने SRH को हराकर रचा इतिहास

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया.

KKR की शानदार जीत

    KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200/6 रन बनाए और SRH को 120 रनों पर समेट दिया, जिससे 80 रनों की बड़ी जीत हासिल की.

KKR की 20वीं जीत

    यह SRH के खिलाफ KKR की 20वीं जीत थी, जिससे वे IPL इतिहास में तीन टीमों के खिलाफ 20+ जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई.

तीन टीमों पर KKR का दबदबा

    KKR ने पंजाब किंग्स (21 जीत) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (21 जीत) के खिलाफ भी 20 से अधिक जीत दर्ज की हैं.

वेंकटेश अय्यर की तूफानी पारी

    वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों में 60 रन बनाकर KKR को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

रिंकू सिंह की फिनिशिंग

    रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था, जिससे KKR ने 200 का आंकड़ा पार किया.

SRH का टॉप ऑर्डर फेल

    SRH की बल्लेबाजी शुरू से ही लड़खड़ा गई, वे 16.4 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गए, जिसमें हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए.

वैभव-वरुण की शानदार गेंदबाजी

    वैभव अरोड़ा (3/29) और वरुण चक्रवर्ती (3/22) ने तीन-तीन विकेट लेकर SRH की कमर तोड़ दी.

रहाणे की कप्तानी

    कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में KKR ने शानदार प्रदर्शन किया और SRH को लगातार पांचवीं हार दी.

More Stories