कोहली के एशिया में 16 हजार रन, इंग्लैंड के खिलाफ टॉप इंडियन स्कोरर


Gyanendra Sharma
13 Feb 2025

तीसरे वनडे में फिफ्टी

    विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में फिफ्टी लगाई. इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया.

एशिया में 16 हजार रन

    एशिया में विराट के 16 हजार रन पूरे हो गए. वे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर भी बने.

3 अलग-अलग देशों के खिलाफ 4 हजार प्लस रन

    विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 अलग-अलग देशों के खिलाफ 4 हजार प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5393 रन

    उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5393, श्रीलंका के खिलाफ 4076 और इंग्लैंड के खिलाफ 4036 रन बना लिए हैं.

एशिया में रन

    स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एशिया में 16 हजार रन पूरे हो गए. उन्होंने बुधवार को 52 रन की पारी खेली.

सचिन तेंदुलकर नंबर वन

    रिकॉर्ड में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 411 मैच में 21,471 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

    विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वे 87 मैच में 4036 रन बना चुके हैं.

More Stories